अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाक़े के अतरौली छर्रा रोड के पुरैनी मोड पर बने यात्री प्रतिक्षालय के अंदर एक महिला के बड़ी ही बेरहमी के साथ नुकीली चीज से गला रेत कर निर्मम हत्या कर कत्ल करते हुए मौत के घाट उतार दिया गया था। महिला की हत्या करने वाले लोगों ने हत्या करने से पहले महिला के मुंह में कपड़ा भी ठुंसा गया था। अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिलने के बाद इलाका पुलिस और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से लेकर डॉग स्क्वायड टीम के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी। जहां फॉरेंसिक टीम ने हत्या से जुड़े साक्ष्य एकत्रित किए। वही अज्ञात महिला के शव मिलने के बाद शिनाख्त ना होने पर स्थानीय ग्राम प्रधान द्वारा हत्या का मुकदमा भी दर्ज कराया गयाा था। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात महिला के शव का पंचायत नामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। और अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त कराने के लिए जुट गई थी।
अलीगढ़ थाना छर्रा पुरैनी रोड पर मिली अज्ञात महिला शोभा की हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा मृतक महिला केेेे पास से मिले सिम के आधार पर जब पुलिस द्वारा सिम को ट्रेस किया गया तो महिला की हत्या करने वाला शादीशुदा प्रेमिका के गांव का ही रहने वाला हत्यारा उसका प्रेमी योगेश ही निकला जिसके शादीशुदा महिला के साथ पिछले करीब दो वर्षो से थे नाजायज शारीरिक संबंध इन्हीं शारीरिक संबंधों के चलते प्रेमी के ऊपर लगातार शादीशुदा प्रेमिका शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी शादीशुदा प्रेमिका के ज़िद से त्रस्त होकर आशिक प्रेमी ने प्रेमिका महिला के मुंह में कपड़ा ठुंसा और उसके बाद शराब की बोतल तोड़कर घोपते हुए कांच के नुकीले वार से प्रेमिका की गला रेतकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया
अलीगढ़ के थाना छर्रा क्षेत्र में अतरौली रोड के पुरैनी मोड पर बने यात्री प्रतिक्षालय पर आज से करीब छह दिन पहले मिली मृत महिला का फोटो के आधार पर शिनाख्त कर ली गई है। मृतक महिला जनपद कासगंज के थाना सिढ़पुरा के गांव सुल्तानपुर रहने वाली शोभा थी। पुलिस के लिए सिरदर्द बनी अज्ञात मृतक महिला के पति ने कपड़ों व तस्वीरों के आधार पर अपनी पत्नी शोभा के रूप में शिनाख्त की। पुलिस के मुताबिक, घटना से करीब कई घंटे पहले ही महिला शोभा अपने घर से बिना बताए निकल आई थी। महिला की मौत गर्दन में कांच जैसी नुकीली चीज से प्रहार व दम घुटने से हुई तथा कांच की टूटी बोतल भी महिला को घोंपी गई थी। जबकि पुलिस को महिला के मुंह में कपड़ा भी ठुंसा हुआ मिला था।
दरअसल 12 अगस्त की सुबह छर्रा अतरौली रोड के पुरैनी मोड़ के पास सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय में अज्ञात मृतक महिला का रक्तरंजित शव मिला था। मृतक महिला के पास में शराब की कांच की टूटी बोतल पड़ी थी। और मृतक महिला के मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। गर्दन व पेट में धारदार हथियार से प्रहार हुए थे। शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रख दिया गया।
अलीगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इसी बीच आसपास के जिलों में भी मृतक अज्ञात महिला की तस्वीर भेज दी गई। जिसके बाद जनपद कासगंज के थाना सिढ़पुरा के गांव सुल्तानपुर का रहने वाला सुखवीर सिंह सोलंकी अपनी पत्नी को तलाश करते हुए थाना छर्रा पहुंचा। जिसके बाद थाने पहुंचे सुखवीर ने कपड़े व फोटो देखकर मृतक महिला की शिनाख्त करते हुए महिला को अपनी पत्नी शोभा के रूप में शिनाख्त की।
जहां मृत महिला के पति सुखबीर ने कहा कि आज से करीब 10 साल पहले थाना पटियाली क्षेत्र के गांव चहके की रहने वाली शोभा से सुखबीर के शादी हुई थी। पत्नी शोभा के साथ परिवार में दो बच्चे भी थे। जहां मृतक महिला का पति सुखवीर गांव में ही खेती का काम करता हैं। 11 अगस्त की शाम को पत्नी शोभा अचानक घर से गायब हो गई थी। जिसके बाद पति ने घर से अचानक गायब हुई पत्नी शोभा की सूचना थाना सिढ़पुरा में पुलिस को तहरीर भी दी।
अज्ञात महिला की हत्या के बाद शव की शिनाख्त होने के बाद अलीगढ़ के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि आज से करीब कई दिन पूर्व पुरैनी मोड़ पर बने यात्री प्रतिक्षालय ग्रह के अंदर एक अज्ञात महिला का शव मिला था जिसके बाद थाने के अंदर मुकदमा दर्ज करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 175/2020 धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था इलाका पुलिस द्वारा काफी गहनता के बाद मृतक महिला के पास से एक सिम बरामद किया गया था सिम मिलने के बाद जब उस सिम को पुलिस द्वारा ट्रेस किया गया तो जिसके बाद पुलिस को संदिग्ध योगेश के बारे में अहम सुराग मिले जिसके बाद गिरफ्तार किए गए योगेश से पुलिस ने पूछताछ की जिसके बाद योगेश ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि मृतक महिला के साथ उसके पिछले करीब डेढ़ साल से नाजायज शारीरिक संबंध थे जिसके बाद मृतक महिला शोभा अपने प्रेमी योगेश के साथ जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रही थी प्रेमिका शोभा से त्रस्त होकर छुटकारा पाने के लिए योगेश ने शोभा की हत्या कर दी गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से पुलिस ने महिला की हत्या करने के बाद खून से सने हुए कपड़े और जिस मोटरसाइकिल पर बिठाकर महिला को लेकर घटनास्थल तक लेकर गया उस मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद किया है वही हत्या करने आरोपी के ऊपर लूट से लेकर कई संगीन धाराओं में अलग-अलग जनपदों के अंदर आपराधिक रिकॉर्ड भी मौजूद है जिसमें कई बार आरोपी युवक जेल भी जा चुका है
No comments:
Post a Comment